Images of gulzarilal nanda biography in hindi
Gulzarilal nanda rent story fact check!
गुलज़ारीलाल नन्दा
गुलजारीलाल नन्दा (4 जुलाई 1898 - 15 जनवरी 1998) एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे। १९६४ में जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद वे कार्यवाहक प्रधानमंत्री बनाए गए। दूसरी बार लाल बहादुर शास्त्री की मृत्यु के बाद 1966 में वे पुनः कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने। इनका कार्यकाल दोनों बार उसी समय तक सीमित रहा जब तक की कांग्रेस पार्टी ने अपने नए नेता का चयन नहीं कर लिया। वे 'नन्दाजी' के रूप में विख्यात थे।
जन्म एवं परिवार
[संपादित करें]गुलजारीलाल नन्दा का जन्म 4 जुलाई 1898 को सियालकोट में हुआ था जो अब पाकिस्तान में है। इनके पिता का नाम बुलाकी राम नंदा तथा माता का नाम श्रीमती ईश्वर देवी नंदा था। नंदा की प्राथमिक शिक्षा सियालकोट में ही सम्पन्न हुई। इसके बाद उन्होंने लाहौर के 'फ़ोरमैन क्रिश्चियन कॉलेज' तथा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में अध्ययन किया। उन्होंने कला संकाय में स्नातकोत्तर एवं क़ानून की स्नातक उपाधि प्राप्त की। इनका विवाह 1916 में 18 वर्ष की उम्र में ही लक्ष्मी देवी के साथ सम्पन्न हो गया था।
व्यक्तिगत जीवन
[संपादित करें]गुलज़ारी लाल नंदा का भारत के स्वाधीनता संग्राम में